आगरा के गांव नगला रामबक्स स्थित कार के शोरूम में गांव बांगुड़ी थाना शमशाबाद निवासी 35 वर्षीय चालक संजय कुमार पुत्र सत्य प्रकाश अज्ञात कारणों से सोमवार शाम को मौत हो गई थी। आरोप है कि परिजनों को बिना बताए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार को गुस्साए परिजनों ने शोरूम के बाहर मृतक का शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हाइवे जाम करने की भी कोशिश की। हालांकि, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की शोरूम मालिक और परिजनों से वार्ता चल रही है।
