आगरा के छावनी परिषद क्षेत्र में तीन पानी की टंकियां तोड़े जाने के बाद पेयजल संकट गहरा गया है। चार दिनों से जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। पानी नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

नौलक्खा निवासी खुशी ने बताया कि चार दिनों से पानी नहीं आने से परेशानी हो रही है। शहजादी मंडी निवासी सुधीर वर्मा ने कहा कि लगातार शिकायत करने के बावजूद जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से पानी नहीं आने की शिकायतें लगातार उनके पास पहुंच रही हैं।

इस संबंध में उन्होंने परिषद के अधिकारियों से बात की है। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया है लेकिन क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। वहीं छावनी परिषद के जलापूर्ति के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया पानी कि जलकल विभाग ने बिजलीघर पर पाइपलाइन बंद कर दी थी, उसे शिफ्ट किया गया था इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित थी। लाइन सही हो गई है। कुछ क्षेत्र में जलापूर्ति शाम तक बहाल कर दी जाएगी। बताया कि जो पानी की टंकी तोड़ी गई थी, उससे टोरंट की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

जल निगम ने नाले से अपनी पाइपलाइन शिफ्ट की थी। उन्होंने आपूर्ति बंद कर दिया था। बता दें कि छावनी परिषद में 40 वर्ष पहले 5 वार्डों में टंकियां बनाई गई थीं। इस समय तीन वार्ड में टंकी जर्जर होने के कारण उनको ध्वस्त कर दिया गया है। इसके लिए जलापूर्ति के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। छावनी परिषद के जलापूर्ति विभाग के इंचार्ज ने बताया कि मौजूदा समय में 6 हजार लीटर का एक पानी का टैंकर हैं, जिससे क्षेत्र में सप्लाई की जाती है।

वाटर रिजर्वायर भी पड़े हैं जर्जर

छावनी परिषद ने पानी की टंकियों के पास वाटर रिजर्वायर भी तैयार कराए थे वे भी जर्जर हैं, उनमें स्टोर किया गया पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। मोहम्मद इसरार खान ने बताया कि शहजादी मंडी में के पूरे क्षेत्र में हैंडपंप भी नहीं है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *