आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी का तबादला हो गया है। शुक्रवार रात शासन ने 13 आईएएस के तबादलों की सूची जारी की थी, जिसमें आगरा के नए डीएम अब अरविंद मलप्पा बंगारी बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर से उन्हें आगरा लाया गया है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66e53a9dab10e2aa7604d5a1″,”slug”:”agra-district-magistrate-also-transferred-ias-arvind-bangari-got-the-responsibility-2024-09-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP IAS Transfer: आगरा के जिलाधिकारी का भी हुआ तबादला, आईएएस अरविंद बंगारी को मिली जिम्मेदारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आईएएस अरविंद बंगारी
– फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी का तबादला हो गया है। शुक्रवार रात शासन ने 13 आईएएस के तबादलों की सूची जारी की थी, जिसमें आगरा के नए डीएम अब अरविंद मलप्पा बंगारी बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर से उन्हें आगरा लाया गया है।
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी का एक साल बाद तबादला हो गया। उन्होंने पांच सितंबर 2023 को आगरा में पद संभाला था। आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को आगरा का नया डीएम बनाया गया है। अरविंद मलप्पा बंगारी कर्नाटक के रहने वाले हैं और 2011 बैच के आईएएस हैं।