फतेहपुर सीकरी। आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार रात्रि ग्राम मंडी गुड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुए दरी बुनकर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा के तेहरा दरवाजा निवासी दरी बुनकर 40 वर्षीय रईस भतीजे अब्दुल खान के साथ अपनी पुत्री के लिए रिश्ता देखने इरादतनगर गए हुए थे। वहां से आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर सोमवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर मंडी गुड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन एवं पुलिस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से आगरा एसएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान रईस की मृत्यु हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी सईदा बेगम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें