{“_id”:”6ae50aafe316458d100113c1″,”slug”:”athlete-shiva-tomar-suspended-for-doping-nada-takes-action-agra-news-c-25-agr1067-1200894-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: एथलीट शिवा तोमर डोपिंग में निलंबित, नाडा ने की कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शिवा तोमर
आगरा। जगनेर निवासी एथलीट शिवा तोमर डोपिंग के मामले में फंस गए हैं। राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी (नाडा) ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। उनके नमूने में मेफेन्टरमाइन और मॉर्फिन जैसे दो प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए हैं। शिवा ने बताया है कि उन्होंने प्रतियोगिता से पहले बुखार की दवा और साथी खिलाड़ी का पूरक आहार लिया था। उनका दावा है कि उन्हें प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं थी और उन्होंने अनजाने में सेवन किया। यह मामला 13 और 14 जून 2026 को गुजरात के सूरत में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 के दौरान लिए गए नमूने से सामने आया। नाडा के अपीलेट पैनल के सदस्य जगबीर सिंह ने एथलीटों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी मर्जी से कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। साथी खिलाड़ी के कहने पर दवा या पूरक आहार लेना उचित नहीं है।

