
Agra News: कमरे की फर्श पर बह रहा खून…अंदर बंद था युवक, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार के लोगों से झगड़ा करने के बाद युवक ने खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके बाद कमरे में बंद हो गया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से जान बच गई।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला सराय ख्वाजा क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना दी। बताया कि बेटा शराब पीकर आया है। घर में झगड़ा कर रहा है। मां और पत्नी से मारपीट रहा है। अपने हाथ खिड़की में मारकर खुद को घायल कर लिया है। छत पर बने कमरे में बंद हो गया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घर में फर्श पर खून पड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा-वृंदावन के कई इलाकों में वाहन प्रतिबंधित, आने से पहले देख लें रूट प्लान
पुलिसकर्मियों ने आवाज देकर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर पुलिस ने दरवाजा खोलने के लिए पहले सिलिंडर, फिर लात मारी। दरवाजा टूट गया। अंदर कमरे में युवक फर्श पर लहूलुहान पड़ा हुआ था। पुलिस तत्काल उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंची। परिवार के लोगों ने जान बचाने पर पुलिस का धन्यवाद दिया।

