आगरा। सोशल मीडिया पर खुद के साथ फोटो वायरल कर एक युवती की मंगनी तुड़वा दी गई। साथ ही एतराज पर शादी नहीं होने देने की धमकी भी दी गई। रकाबगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रकाबगंज थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि उसका एक जगह रिश्ता तय हुआ और मंगनी भी हो गई थी। आरोप लगाया कि कॉलेज फ्रेंड इंतजार नूरी और उसकी सहेली कैसर ने मिलकर उसकी ग्रुप फोटो को एडिट कर ऐसा बना दिया, जिसमें वह इंतजार नूरी के साथ अकेली दिखाई दे रही।

इसके बाद दोनों ने फोटो लड़के वालों को भेज कर वायरल कर दी। फोटो सामने आने के बाद उसका रिश्ता टूट गया। पीड़िता का आरोप है कि इंतजार नूरी अब उसे ब्लैकमेल करते हुए धमकी दे रहा है कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। जबकि इंतजार नूरी विवाहित है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *