बाह। गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही शिल्पकार गणेश प्रतिमाओं को रंगकर आकर्षक बनाने में दिन-रात एक किए हुए हैं। बाह में प्रतिमाओं को रंगने में जुटी निशा, गायत्री ने बताया कि महंगाई के चलते गणेश प्रतिमाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।


छोटी गणेश प्रतिमाएं 700 से 1,500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं बड़ी और आकर्षक प्रतिमाओं की कीमत 6,500 से 10,000 रुपये तक है। शिल्पकार रमेश चंद ने बताया इस साल प्रतिमा निर्माण में लगने वाली सामग्री के दामों में करीब 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इससे प्रतिमाओं को तैयार करने में पहले की अपेक्षा अधिक खर्च आ रहा है। घरों के लिए दो-तीन फीट से लेकर चार फीट तक की प्रतिमाएं पसंद की जाती हैं। उन्होंने एक फीट से लेकर 10 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार कराई हैं। प्रतिमा में आकर्षक रंग भर कर हाथ की मुद्रा, मुकुट, वस्त्र, चेहरे की बनावट की सजावट की जा रही है। श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर उत्साहित हैं। प्रतिमा खरीदने के लिए पहुंची प्रियंका, रेखा, रागनी ने बताया कि गणेशोत्सव की घर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चौक पर गजानन महाराज विराजेंगे। प्रतिमा खरीद रहे हैं। नंदी महाराज, होतम दास ने बताया कि देवालयों में भी गणेश प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें