संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 03 Nov 2026 02:49 AM IST


APK file sent in the name of 'Green Gas'; Rs 7.99 lakh swindled



आगरा। ग्रीन गैस पाइपलाइन के काम का झांसा देकर साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से 7.99 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर उन्होंने एपीके फाइल डाउनलोड की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


अवधपुरी, सरस्वती नगर फेज-दो निवासी अमन लालवानी ने बताया कि 10 सितंबर से उनके मोबाइल पर अनजान नंबरों से फोन आने लगे। कॉल करने वालों ने खुद को ग्रीन गैस पाइपलाइन से जुड़े काम करने वाला बताया। इसी बहाने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करा लिया। इसके बाद 15 सितंबर को उनके पिता के बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 7,99,544 रुपये निकाल लिए गए। ठगी गई रकम एफडी से संबंधित थी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें