फतेहाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने रविवार को फतेहाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने नीचा खेड़ा रोड से गढ़ी सुखे तक 520 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास भी किया। उन्होंने ग्राम गढ़ी तुरसी में 22 लाख रुपये की लागत से बने 320 मीटर लंबे आरसीसी खड़ंजे के अलावा घाघपुरा में 120 मीटर लंबे आरसीसी खड़ंजे, 170 मीटर लंबे नाला, रामगढ़ में 480 मीटर लंबे खड़ंजे का लोकार्पण किया। साथ ही रामगढ़ में आरओ प्लांट का भी उद्घाटन किया।


जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, चिल्ड्रन पार्क और शौचालय समेत मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान डॉ. मानसिंह, विजेंद्र सिंह प्रधान, राजेंद्र प्रधान, दीवान सिंह प्रधान, अजय पाल, हरिओम सिंह, ज्ञानी बाबू, नीरज प्रधान, त्रिवेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *