आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जिले से निकलने की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में सोमवार को गरुड़ झेप यात्रा रवाना हुई। लाल किला के सामने स्थित शिवाजी प्रतिमा स्थल से 100 धावक और 100 साइकिल सवार राजगढ़ के लिए निकले। करीब 1253 किलोमीटर लंबी यह यात्रा चार राज्यों के 78 शहरों से होकर गुजरेगी। महाराष्ट्र से आए शिवाजी के सेनापतियों के 14वें वंशज भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

इस दौरान मराठी कलाकारों ने पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जय शिवाजी, जय भवानी गूंजता रहा। यात्रा संयोजक मारुति आभा गोले ने बताया कि यह यात्रा सात वर्षों से निकाली जा रही है। यात्रा से पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर 101 लीटर जल से अभिषेक किया गया।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल और मंत्री भरत सेठ गोगावले, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. वात्सल्य उपाध्याय, डॉ. सिमरन उपाध्याय, विजय गोयल, करण सिंह धाकड़, नितिन सुहानी, अखिलेश अग्रवाल, अभय पोताडे आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *