आगरा। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 10,002 विद्यार्थियों में से 8,634 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में पंजीकृत 8,343 विद्यार्थियों में से 7,192 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में बाल विकास विषय की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में शिक्षा-अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा हुई। डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने परीक्षार्थियों से परीक्षा समय से आधा घंटा पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है।


परीक्षा प्रभारी ने बताया कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 24, 25 और 26 सितंबर को होंगी। वहीं प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22, 23 सितंबर को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन पालियों में होंगी। 22 को पहली पाली सुबह 10 से 11 बजे, दूसरी पाली 11:30 बजे से 12:30 बजे और तीसरी पाली दोपहर दो से चार बजे तक होगी। वहीं 23 को पहली पाली सुबह 10 से 11 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 12:30 बजे और तीसरी पाली दोपहर दो से तीन बजे तक होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें