Condolences on the passing of the former village head (pradhan)

पूर्व प्रधान मंजू रानी का फाइल फोटो फतेहपुर सिकरी

फतेहपुर सीकरी। ग्राम डाबर की पूर्व प्रधान मंजू रानी का मंगलवार की रात निधन हो गया। 62 वर्षीय मंजू रानी पत्नी धर्म सिंह माहुरा वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान रहीं। वे कई दिनों से बीमार थी। आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व प्रधान के निधन पर सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, गुड्डू चाहर, मुरारीलाल सामरिया, हुकम सिंह, विनोद सांमरिया, राजेंद्र, देवो प्रधान, बनवारी लाल चौधरी, त्रिलोक चंद मित्तल, मोहम्मद इस्लाम, मनोज सिंघल, हनी गोयल आदि ने शोक जताया है।




Source link