संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 20 Sep 2026 02:39 AM IST


Administrative Judge met with advocates and planted a sapling.

दीवानी परिसर में पौधा रोपण करते प्रशासनिक जज शेखर बी सराफ, साथ हैं जिला जज संजय कुमार मलिक व अन



आगरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं आगरा के प्रशासनिक जज शेखर बी सराफ शनिवार को दीवानी परिसर पहुंचे। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद आगरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले। उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, सचिव विनोद कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव सामान्य देवेंद्र सिंह धाकरे, संयुक्त सचिव साहित्य एवं क्रीड़ा अजरा राइन समेत वरिष्ठ सदस्य बृजराज सिंह परमार और दुर्ग विजय सिंह ने प्रशासनिक जज से मुलाकात की। बार पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। प्रशासनिक जज ने अधिवक्ता हित में बार की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक और उचित प्रयास किए जाएंगे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *