बटेश्वर। उत्तर भारत के सुविख्यात बटेश्वरी तीर्थ धाम में शुक्रवार से ऊंट-घोड़ों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई। राजस्थान के पुष्कर, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी ऊंट और घोड़े लेकर पहुंचने लगे हैं, जिससे बाज़ार में हलचल शुरू हो चुकी है। पुष्कर से आए एक विशेष ऊंट ‘डंग’ और पांचोली नस्ल के 1 महीने के ऊंट ‘वीरू’ को खरीदने के लिए पंजाब के व्यापारियों में खास उत्साह देखा गया। 80 हजार रुपये की कीमत वाले इस ऊंट के मालिक जलेसर निवासी शेर सिंह ने इसकी तेज़ चाल और अनोखी कलाबाजियों का प्रदर्शन किया। जिला पंचायत के मेला अधिकारी मासूम रजा, इंजीनियर लव शर्मा, ठेकेदार राहुल गुप्ता और गौरव गुप्ता ने निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षा की कमान बटेश्वर चौकी प्रभारी अनुज नागर संभाले हैं। शुक्रवार को उन्होंने पशु व्यापारियों को सतर्क रहने और संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने के प्रति जागरूक किया।




Source link