आगरा। बल्केश्वर आईटीआई में शनिवार को पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के लाइव कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से हूटिंग पर शिक्षक और छात्रों में विवाद हो गया। छात्र की पिटाई का आरोप लगाते हुए परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बसपा पार्षद अरविंद मुखिया ने आरोप लगाया कि उनका बेटा ऋषि पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के लाइव में हिस्सा लेना नहीं चाहता था। इस कारण कार्यक्रम में जबरदस्ती हिस्सा लेने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। इस बात पर एक शिक्षक से उसकी बहस हो गई। आरोप है कि शिक्षक ने खुद तो मेरे बेटे को पीटा ही, बाहर से लड़के बुलवाकर पिटवाया। आधे घंटे तक मेरा बेटा कॉलेज परिसर में बेहोश पड़ा रहा। हमें बाद में जानकारी मिली तब उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

वर्जन

आईटीआई में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का लाइव कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने हूटिंग की। इसी पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच विवाद हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। – श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता



Source link