{“_id”:”6b01fd79abf141e80c02faa6″,”slug”:”abvp-submits-memorandum-on-medical-college-irregularities-demands-fair-investigation-orai-news-c-224-1-ori1005-152852-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मेडिकल कॉलेज की अनियमितताओं पर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो – 28 प्राचार्य के खिलाफ ज्ञापन देते पदाधिकारी। संवाद
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। परिषद कार्यकर्ताओं ने मरीजों और तीमारदारों से मारपीट व दुर्व्यवहार, मेडिकल और पैरामेडिकल के विद्यार्थियों को जानबूझकर अनुत्तीर्ण करने तथा अवैध वसूली जैसी शिकायतें उठाईं।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा से जुड़े संस्थान में इस तरह की शिकायतें गंभीर हैं। उन्होंने सभी मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से खिलवाड़ रोकने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

फोटो – 28 प्राचार्य के खिलाफ ज्ञापन देते पदाधिकारी। संवाद

