{“_id”:”6b0205025e6e1960130bdf9f”,”slug”:”advised-children-to-stay-away-from-greed-and-deceit-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2019483-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: बच्चों को लालच और छल से दूर रहने की सलाह दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बच्चों को लालच और छल से दूर रहने की सलाह दी
लखनऊ। लोक संस्कृति संस्थान की ओर से शनिवार को दादी नानी की कहानी कार्यक्रम का 87वां आयोजन अर्जुनगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने कहानी के माध्यम से बच्चों को लालच और छल से दूर रहने, जरूरतमंदों की मदद करने तथा प्रकृति एवं जीव जंतुओं से प्रेम करने की सीख दी और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का संदेश भी दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय, संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी, लोक चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

