फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर की विवाहिता की आगरा के मधुनगर में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुरालवाले शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरना निवासी ओमकार ने बताया फरवरी 2023 में उसने बहन शिवानी (22) की शादी गांव बेगमपुर निवासी आशीष के साथ की थी। पूरा परिवार काफी समय से मधुनगर, सदर में रह रहा था। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज में रुपये और सामान की मांग कर रहे थे। इसके लिए बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। उसकी बेरहमी से पिटाई भी की जाती थी। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालवालों का व्यवहार नहीं बदला।
ओमकार का आरोप है कि रविवार सुबह ससुरालवालों ने उसकी बहन को फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद वे शव लेकर गांव बेगमपुर अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। इसकी सूचना पर उन्हें मिली तो वह भी परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान पति और ससुराल के अन्य लोग शव छोड़कर भाग गए।
सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि मृतका की डेढ़ साल की बेटी माही है। मां की मौत से मासूम के सिर से मां का साया उठ गया है।
विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। – इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद

फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो मृतका शिवानी स्रोत परिजन– फोटो : न्यायालय परिसर में आयोजित शिविर में लाभार्थियों को पपत्र बांटते अधिकारी। संवाद

