इटावा। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को अपना दल (एस) की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार और विधि मंच के जिलाध्यक्ष देव प्रताप सिंह एडवोकेट के संयुक्त नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पक्का तालाब चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर कविता पटेल, अमित चौरसिया, अनुपम पटेल, सुधीर सविता, पवन कुमार, विवेक तिवारी, अंकित त्रिपाठी, अनुज यादव, अभिषेक राजावत, अवधेश कुमार, सौरभ यादव, साजिद, जतिन यादव, प्रवेश शर्मा, सुनील कुमार, संदीप पाल रहे। (संवाद)

