आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार की शाम सिपाही की मां को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वाहन समेत चालक भाग निकला।


रामबाग से टेढ़ी बगिया की ओर के मार्ग पर हेरिटेज गार्डन के पास शाम करीब 7 बजे बिटोली देवी (58) सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में भर्ती कराया। बिटोली देवी के पति मकरन सिंह ने बताया कि वह हाथरस रोड स्थित सैयद के पास रहते हैं। पत्नी टेढ़ी बगिया स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने गई थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। मृतका का बेटा सौरभ कुमार आगरा पुलिस लाइन में तैनात है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की जा रही है। अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें