बाह। सावन के दूसरे सोमवार को सोम प्रदोष व्रत पर 6 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि सावन में सोमवार के दिन त्रयोदशी (प्रदोष) तिथि शिव भक्तों के लिए विशेष पुण्य फलदायी मानी जाती है। सोमवार को सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। सोमवार को कन्या राशि में सूर्य एवं बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। यह योग शिव भक्तों के कैरियर, व्यापार एवं बुद्धि के विकास में लाभकारी है। दुर्लभ योग में भोलेनाथ की पूजा एवं अभिषेक का 100 गुना अधिक पुण्यफल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया ग्रहदोष से मुक्ति के लिए भोले के भक्तों को दूध, दही, घी, शहद, चीनी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। बटेश्वर मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बनारस के आचार्य सोम प्रदोष की पवित्र तिथि पर विभिन्न शिव मंदिरों में रुद्राभिषके, जलाभिषेक कराएंगे।
