बाह। एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानिया ने स्थलीय निरीक्षण कर बाह की स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल की। फरैरा, नरहोली, पुरा कनेरा, भदरौली के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिले। सीएचओ की हड़ताल की वजह से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके हुए हैं। उन्होंने खेड़ा देवीदास, बासौनी, बिचोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र खुले मिले। यहां पर मौजूद मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।


इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष से लेकर दवा भंडारण का निरीक्षण किया। प्रसूता महिलाओं एवं उनके तीमारदारों से पूछताछ की। हड़ताल के चलते टीबी कक्ष बंद मिला। आपातकालीन सेवाओं का मरीज और तीमारदारों से फीडबैक लिया। इस दौरान डीपीसी डॉ. आशीष चौहान, डॉ. जितेंद्र वर्मा, सौरभ पाल, संजय बघेल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *