वायुसेना स्टेशन परिसर में खुदकुशी करने वाले एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ताजगंज श्मशान घाट पर कोलकाता से उनके माता-पिता और भाई पहुंचे। वहीं पत्नी रेनू तंवर के पार्थिव शरीर को परिजन राजस्थान ले गए।
{“_id”:”6711eac9e20f15ec0307814b”,”slug”:”air-force-flight-lieutenant-committed-suicide-next-day-wife-also-committed-suicide-last-rites-in-agra-2024-10-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की आत्महत्या: अगले दिन कैप्टन की पत्नी ने भी दी जान, आगरा में हुआ अंतिम संस्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला
आगरा वायुसेना स्टेशन परिसर स्थित अपने आवास में खुदकुशी करने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप का बृहस्पतिवार को ताजगंज श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई में कोलकाता से आए माता-पिता और दो भाइयों के आंसू नहीं थम रहे थे। वहीं उनकी पत्नी रेनू तंवर के पार्थिव शरीर को परिजन राजस्थान ले गए हैं।