Allegation of payment without work; villagers demand an inquiry.



कोंच। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम लाडूपुरा में बिना काम कराए सरकारी धन का भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। गांव निवासी दिनेश समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य केवल अभिलेखों में पूरे दिखाकर भुगतान करा लिया गया जबकि मौके पर कार्य नहीं कराए गए। शिकायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान ग्राम लाडूपुरा में दर्शाए गए एक समतलीकरण कार्य का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता दिनेश का आरोप है कि उनके खेत पर समतलीकरण कार्य दिखाकर संबंधित वर्क आईडी के आधार पर करीब 1 लाख 28 हजार 800 रुपये का भुगतान करा दिया गया, जबकि वास्तविकता में उनके खेत पर कोई काम नहीं कराया गया। उन्होंने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम हेमंत पटेल ने नियमानुसार जांच करा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *