लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने अमरोहा विधानसभा सीट से एक बार फिर अपने पुराने चेहरे महबूब अली पर भरोसा जताया है. महबूब अली इस सीट से लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. 2012, 2017 और 2022 में उन्होंने लगातार जीत दर्ज की. अब सपा ने उन्हें छठी बार उम्मीदवार बनाया है. अमरोहा की खास बात यह है कि यहां मुस्लिम आबादी की बड़ी हिस्सेदारी है, लेकिन यह सीट केवल मुस्लिम मतदाताओं के गणित से नहीं समझी जा सकती. सैनी, दलित, गुर्जर, जाट, वैश्य और अन्य हिंदू समुदाय भी चुनावी समीकरण में अहम भूमिका निभाते हैं. आखिर कौन हैं महबूब अली? अमरोहा में किस समुदाय का कितना प्रभाव है और पिछले तीन चुनावों में सपा ने कितने वोटों से जीत दर्ज की? आइए समझते हैं पूरी चुनावी कहानी.
अमरोहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है. यह आम के बागानों, लकड़ी के कारोबार, ढोल निर्माण और कृषि के लिए जाना जाता है. यहां ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के मतदाता हैं. चुनाव में किसानों, व्यापारियों, रोजगार, बिजली, सड़क और स्थानीय विकास के मुद्दे भी अहम रहते हैं. लेकिन मुस्लिम वोटरों का यहां पर जलवा रहता है.
UP Election 2027: अमरोहा में दो सीटें BJP के पास, दो SP के खाते में, 2027 से पहले जानिए कहां कितने मजबूत हैं दल
सपा ने अमरोहा सेस महबूब अली को बनाया उम्मीदवार
अमरोहा सीट से महबूब अली सपा के टिकट पर तीन बार से जीतते आ रहे हैं. साल 2012, 2017 और 2022 में अली जीत चुके हैं. अली का दबदबा इतना मजबूत है कि 2022 में उन्होंने भारी मार्जिन से जीत दर्ज की. इससे पहले 2007 में भी वे सपा से जीते थे. बीजेपी आखिरी बार 1996 में यहां जीती थी. महबूब अली 2002 में राष्ट्रीय परिवर्तन दल से पहली बार विधायक बने. उसके बाद सपा के टिकट पर 2007, 2012, 2017 और 2022 में लगातार जीत हासिल की. यानी कुल 5 बार विधायक. 2027 में छठी बार टिकट मिला है. महबूब अली मस्लिम समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और क्षेत्र में मजबूत स्थानीय पकड़ रखते हैं.
विज्ञापन
महबूब अली का क्या इस बार बनाएंगे रिकॉर्ड
महबूब अली पश्चिमी यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी के पुराने और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. उनकी राजनीति का केंद्र लंबे समय से अमरोहा विधानसभा सीट रही है. उनके परिवार की भी इस इलाके में राजनीतिक पहचान है. उनके बेटे परवेज अली विधान परिषद के सदस्य हैं. महबूब अली ने 2002 में समाजवादी पार्टी छोड़कर डीपी यादव की राष्ट्रीय परिवर्तन दल से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. इसके बाद 2007 में वह सपा में लौटे और विधानसभा चुनाव जीता. 2007 से 2022 तक उन्होंने लगातार पांच विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की. 2012 में अखिलेश यादव सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.
यूपी चुनाव में दिन भर होने वाले अपडेट्स को पढ़ने के लिए यहां बने रहें.
अमरोहा में कितने वोटर्स, कितने हिंदू, कितने मुसलमान?
- अमरोहा में लगभग 2.89–2.93 लाख वोटर्स (SIR के बाद).पुरुष: 1.53–1.54 लाख.
- महिला: 1.35 लाख.
- मुस्लिम: 35–40% से लेकर कुछ रिपोर्टों में 50% से भी ज्यादा (अनुमानित आबादी 1-2 लाख के आसपास.
- अनुसूचित जाति (एससी): 12–13% (21–25 हजार).
- सैनी: प्रमुख गैर-यादव OBC, 5–8% (15–24 हजार).
- जाट: 4–5% (9–12 हजार).
- गुर्जर, प्रजापति, वैश्य, ब्राह्मण, क्षत्रिय आदि
हिंदू मतदाता कुल मिलाकर बहुमत में हैं, लेकिन बिखरे हुए. मुस्लिम वोट एकजुट होने पर नतीजा तय करते हैं. सैनी और दलित वोट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सपा ने लगातार तीन बार 2012, 2017, 2022 सीट जीती है. महबूब अली का दबदबा इतना मजबूत है कि 2022 में उन्होंने भारी मार्जिन से जीत दर्ज की. इससे पहले 2007 में भी वे सपा से जीते थे. बीजेपी आखिरी बार 1996 में यहां जीती थी.
कांग्रेस को ओपीएस ने ही दिया डूबा?
सपा का सुरक्षित किला और महबूब अली का जादू
अमरोहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की वह सीट है जहां मुस्लिम वोट बैंक और स्थानीय नेता का करिश्मा एक साथ काम करता है. महबूब अली यहां ‘महबूब’ ही नहीं, बल्कि सियासी महबूब बन चुके हैं. 2002 से लेकर 2022 तक पांच बार जीतकर उन्होंने सपा का किला मजबूत कर दिया है. 2022 में उन्होंने 57% से ज्यादा वोट हासिल कर बीजेपी को दूर छोड़ दिया. मुस्लिम मतदाताओं का एकजुट समर्थन, सैनी और दलित वोटों का हिस्सा और क्षेत्रीय समीकरण उनके पक्ष में रहे. बीजेपी और बसपा यहां चुनौती जरूर देते हैं, लेकिन महबूब अली की व्यक्तिगत लोकप्रियता और सपा का संगठनात्मक आधार उन्हें हावी रखता है.
2027 के लिए सपा ने फिर उन्हीं पर दांव खेला है. यह पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें मजबूत स्थानीय चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है. अमरोहा में मुस्लिम बहुल इलाकों के साथ शहरी-ग्रामीण मिश्रण और OBC-दलित समीकरण नतीजों को प्रभावित करते हैं. अगर मुस्लिम वोट एकजुट रहे और हिंदू वोट बिखरे रहे, तो महबूब अली का सफर जारी रह सकता है.
