संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Wed, 25 Nov 2026 12:49 AM IST


Harvester operator's assistant dies after coming into contact with a high-tension line



असोथर (फतेहपुर) । थाना क्षेत्र के मुराइन मोहल्ले के पास मंगलवार को खेत में खड़े हार्वेस्टर की सफाई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सहायक की मौत हो गई।


रामपुर जिले के सिंहपुरा गांव निवासी करनदीप सिंह (18) हार्वेस्टर चालक के सहायक के रूप में काम करता था। मंगलवार को वह साथियों के साथ धान कटाई के लिए असोथर आया था। खेत में खड़ी मशीन पर चढ़कर सफाई करते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। झुलसे करनदीप को साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें