अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत की नर्सिंग पेशे से जुड़ी हालिया टिप्पणी के बाद स्वास्थ्य जगत में चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एएमयू की सहायक नर्सिंग अधीक्षक हुमा रूही ने नर्सिंग पेशे की गरिमा और महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और मानवता का सशक्त प्रतीक है।
कंगना रनौत की नर्सिंग पेशे पर विवादित टिप्पणी
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रचार में नर्सिंग पेशे पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इसे “दुनिया का सबसे अधिक यौन-वस्तु से जुड़ा पेशा” बताया। फिल्म में कंगना अस्पताल की नर्स की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की सच्ची घटना पर आधारित है।
