खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद कार सवारों की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई। करीब एक घंटे तक पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त को लेकर उलझी रही। तकनीकी साक्ष्यों, चालक से पूछताछ और कार से मिले सुरागों के आधार पर आखिरकार मृतक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के रूप में हुई।

2 of 10
Jhansi Accident
– फोटो : AI/अमर उजाला
चालक के बदलते बयान से बढ़ा भ्रम: हादसे के बाद घायल
चालक मोहम्मद जैद को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वह होश में था, लेकिन पूछताछ के दौरान बार-बार अलग-अलग जानकारी देता रहा। इससे शुरुआती जांच में भ्रम की स्थिति बनी रही। हालांकि, वह लगातार अपने भाई के बारे में पूछता रहा और उसकी कुशलक्षेम जानने की कोशिश करता रहा।

3 of 10
Jhansi Accident
– फोटो : AI/अमर उजाला
‘आर्मी’ लिखी कार ने भी बढ़ाया संशय: कार के पिछले
शीशे पर ‘आर्मी’ लिखा होने के कारण शुरुआत में लोगों ने अनुमान लगाया कि वाहन में सेना के किसी जवान या उसके परिजन सवार होंगे। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के साथ यह धारणा गलत साबित हुई और कार सवारों की वास्तविक पहचान सामने आने लगी।

4 of 10
Jhansi Accident
– फोटो : AI/अमर उजाला
डिजिटल साक्ष्यों से हुई पुष्टि
मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने तस्वीरों का डिजिटल मिलान कराया। सोशल मीडिया प्रोफाइल और अन्य तकनीकी डाटा की भी जांच की गई। सभी तथ्यों का मिलान करने के बाद करीब एक घंटे में पहचान की पुष्टि हो गई।

5 of 10
Jhansi Accident
– फोटो : AI/अमर उजाला
चालक के बयान से जांच को मिली दिशा
पूछताछ में मोहम्मद जैद ने बताया कि उसके साथ कार में अबान अहमद भी सवार था और वह आगे की सीट पर बैठा था। हालांकि, उसके बदलते बयानों से जांच प्रभावित हुई, लेकिन बाद में उसी के इनपुट ने पुलिस को सही दिशा तक पहुंचाने में मदद की।
