
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
{“_id”:”69eba430687a434972047829″,”slug”:”auraiya-accident-elderly-man-dies-in-road-crash-on-kanpur-etawah-highway-couple-injured-2026-04-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Auraiya Accident: कानपुर इटावा हाईवे पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, दंपती घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर इटावा हाईवे पर गांव भाऊपुर के पास शुक्रवार रात एक अज्ञात बुजुर्ग (65) को बचाने के प्रयास में बुलेट सवार दंपती अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गए। हादसे में सदर कोतवाली के गांव पढ़ीन दरवाजा निवासी बुलेट चालक गोपाल गुप्ता (27), उनकी पत्नी अंजली (25) और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति-पत्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।