– जैनपुर के पास हादसा, घायलों को सीएचसी भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। मुरादगंज चौकी क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास रविवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार करीब 65 वर्षीय बाबूराम और बाइक सवार राहुल सिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
रविवार को पीआरवी 5367 पर दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची तो जैनपुर के पास सड़क पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल मिले। साइकिल सवार बाबूराम पुत्र लालू प्रसाद निवासी जैनपुर व बाइक पर सवार राहुल सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी सेगनपुर थाना अयाना हादसे में घायल हुए। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे के बाद बाइक चालक के फरार होने से मौके पर उसकी मोटर साइकिल खड़ी रह गई।
