बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर बंथरा में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना 19 नवंबर की रात घर के अंदर हुई थी। तीन दिन बाद मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच तेज करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। कॉल डिटेल के आधार पर उसे पूछताछ के लिए उठाया गया है। युवक डेयरी चलाने का काम करता है। हालांकि पुलिस ने उसकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। एसओजी, सर्विलांस टीम और पुलिस की टीमें हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हैं। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
