संवाद न्यूज़ एजेंसी
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की बदनपुर चौकी के प्रभारी उदय प्रकाश को लापरवाही के आरोप में एसपी अभिषेक भारती ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनका हाल ही में इटावा स्थानांतरण किया गया था लेकिन अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में 2024 में लड़की ले जाने से जुड़े एक मामले में उप निरीक्षक पर लापरवाही बरतने का आरोप है। इस प्रकरण का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया, जिसके बाद एसपी अभिषेक भारती ने निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन आदेश के साथ ही मामले की आगे की जांच सीओ बिधूना को सौंपी गई है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद खलबली मची हुई है।
