इटावा। मंडी समिति की ओर से फल और सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरों पर लगी 175 दुकानों को खाली करने का नोटिस जारी करने के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मंडी सचिव कार्यालय का घेराव किया।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप की अगुवाई में कई व्यापारी मंडी में पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये चबूतरे फल व सब्जी व्यापारियों को 20 साल से अधिक समय से आवंटित हैं। इन पर कोई स्थायी निर्माण नहीं है। किसानों से आया माल उसी दिन न बिकने पर जानवरों व चोरी से बचाने के लिए केवल बांस के टट्टर लगाए गए हैं, जो अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था है।

प्रदर्शन के दौरान मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आवंटन सही होने पर किसी को नहीं हटाया जाएगा और उनकी मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता और युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे, डॉ. एके शर्मा, विवेक पोरवाल, बीके वर्मा, नरेश यादव, रवि पोरवाल, रविकांत मिश्रा, लालजी पोरवाल, विनीत कुमार पांडे, आदि व्यापारी मौजूद रहे।



Source link