{“_id”:”6b0b1cfeab0bdddc8c007dfd”,”slug”:”driver-injured-in-collision-involving-a-dcm-truck-and-a-tractor-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-160949-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bahraich News: डीसीएम-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ मार्ग पर हादसे का शिकार हुए वाहन। – संवाद
फखरपुर। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मरौचा के निकट शनिवार सुबह डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चालक घायल हो गया। हादसे के दौरान डीसीएम के पीछे चल रही कार भी उससे टकरा गई, हालांकि कार सवारों को चोट नहीं आई। पुलिस कर्मियों ने घायल चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
डीसीएम शनिवार सुबह कैसरगंज की ओर से बहराइच जा रहा था। मरौचा के पास एक विद्यालय के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे चल रही कार भी डीसीएम से भिड़ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि घायल डीसीएम चालक हरियाणा के जींद जिले के थाना सफीदों क्षेत्र के अंटा निवासी विजय (40) को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
