Vibha and Shivanand emerged victorious in the talent honor competition

मसकनवा में मेधावियों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: सोशल मीडिया

मसकनवा। पंडित रामप्रसाद पांडेय प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को रविवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ग में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को क्रमशः 15 हजार, 10 हजार और पांच हजार रुपये की नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। दोनों वर्गों में 10-10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।


हाईस्कूल वर्ग में मोमेंटम इंटर कॉलेज फूलपुर बभनान की विभा यादव ने पहला स्थान हासिल किया। श्रद्धा एजुकेशनल एकेडमी के पीयूष पाठक दूसरे और एसबीएन पब्लिक स्कूल बभनान, बस्ती के रौनक यादव तीसरे स्थान पर रहे।

इंटरमीडिएट वर्ग में कृष्णा चौधरी इंटर कॉलेज रोहदा, बस्ती के शिवानंद विश्वकर्मा ने बाजी मारी। भागीरथी इंटर कॉलेज धानेपुर मसकनवा की निशा गुप्ता दूसरे और मोमेंटम पब्लिक इंटर कॉलेज करनपुर के कुंवर यश तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज के प्रबंधक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने किया। शैलेंद्र पांडेय, डॉ. अनिरुद्ध त्रिपाठी, विक्की मिश्र, विजय प्रकाश तिवारी, कवि सुधांशु बसंत, कृष्णकांत मिश्र, घनश्याम शुक्ल, जलज द्विवेदी, अनिरुद्ध तिवारी और तुलसीराम शुक्ल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान अरुण पाठक, अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।



Source link