{“_id”:”6b073a5faf09664a5101a939″,”slug”:”the-dadri-mela-has-begun-to-bustle-with-ferris-wheels-swings-and-delicious-delicacies-ballia-news-c-190-1-bal1002-177916-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ballia News: चरखी, झूले और जायकेदार पकवानों से गुलजार होने लगा ददरी मेला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ददरी मेला के मीना बाजार में क्राकरी के सामानों की खरीदारी करती महिलाएं और युवतिया। संवाद
बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले के मीना बाजार में दूसरे दिन रौनक बढ़ने लगी है। गैर प्रांतों से दुकानदारों के पहुंचने के साथ ही चरखी और मनोरंजन के अन्य साधन की दुकानें सज गईं हैं। मेले में चाट, चाउमीन, बर्गर, डोसा, जलेबी की दुकानें सज गईं हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे मेलार्थी गर्म वस्त्र के साथ ही शादी-विवाह के साजो-सामान की खरीदारी शुरू हो गई है।
बड़ी चरखी, ब्रेक डांस, ड्रैगन और ट्रेन समेत कई छोटे-बड़े झूले का मेलार्थी आनंद उठा रहे हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर मीना बाजार में थाने का अस्थायी निर्माण किया गया है। बड़ी चरखी के पास झूला संचालकों द्वारा महिला एवं पुरुष बाउंसरों को तैनात किया जाएगा। मेला प्रभारी शिव चंद यादव ने बताया कि तीसरी नेत्र से भी पूरे मेला क्षेत्र की निगहबानी की जा रही है। वही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, खुफिया तंत्र, बम निरोधक दस्ता पैनी नजर रखेंगे।

ददरी मेला के मीना बाजार में क्राकरी के सामानों की खरीदारी करती महिलाएं और युवतिया। संवाद
