{“_id”:”67b4adafa64630f8620780b2″,”slug”:”bank-employees-continued-to-do-transactions-using-the-kcc-card-of-the-dead-farmer-in-budaun-2025-02-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: बदायूं में बैंक कर्मचारियों की करतूत, ‘मुर्दे’ से अपनी जेब भरी, मृतक के घरवालों को दी धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बदायूं जिले में किसान की मौत होने के बाद भी उसके केसीसी खाते से बैंक कर्मी लेन-देने करते रहे। किसान के बेटे की तरफ से दबतोरी कस्बे की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुसिया नगला निवासी गुड्डू पुत्र सोनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता का दबतोरी गांव की प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में खाता था। उन्होंने 2014-15 में केसीसी खाता खुलवाया था। इसी खाते में उन्होंने बीमा पॉलिसी को कवर कराया था।
10 दिसंबर 2015 को उनके पिता की मौत हो गई। 29 अगस्त 2018 को सरकार की ओर से ऋण माफी योजना के तहत उनके पिता का ऋण माफ कर दिया गया। जिसके बाद बैंक कर्मियों ने जानबूझकर जालसाजी व धोखाधड़ी करते हुए 21 सितंबर 2017 को उनके पिता के खाते से 38 हजार रुपये जमा करके फिर से चालू कर दिया।