बरेली में हजरत मुफ्ती अख्तर रजा खां का दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया शुक्रवार से मनाया जाएगा। मथुरापुर में उर्स स्थल सज चुका है। उर्स शरीफ का आगाज परचम कुशाई की रस्म से होगा।

परचम कुशाई की रस्म शाम को आला हजरत दरगाह स्थित खानकाह ताजुश्शरिया पर सज्जादानशीन व काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी अदा करेंगे। इससे पहले शाम पांच बजे शाहबाद स्थित मिलन शादी हाल के निकट से परचमी जुलूस निकाला जाएगा, जो कुतुबखाना, बिहारीपुर होते हुए दरगाह आला हजरत पर सलामी पेश कर खानकाह ताजुश्शरिया पर मुकम्मल होगा। जुलूस की सरपरस्ती जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान करेंगे।

कल शाम को होगा कुल शरीफ 

उर्स प्रभारी सलमान हसन खान ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन सुबह छह बजे कुरान ख्वानी, नातो मनकबत और शाम को परचम कुशाई होगी। रात में 9:30 बजे से तकरीरी जलसा होगा। देर रात 1:30 बजे मुफ्ती आजम हिंद का खुल शरीफ होगा। अगले दिन 25 अप्रैल को खानकाह ताजुश्शरिया सुबह कुरान ख्वानी, नातो मनकबत के बाद सुबह 7:10 बजे मुफस्सिरे आजम का कुल शरीफ होगा। दोपहर जुमा के बाद मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर पर उलमा इकराम की तकरीर और शाम 7:14 बजे हुजूर ताजुश्शरिया का कुल शरीफ होगा। इसी के साथ उर्स मुकम्मल होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *