अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar

Updated Tue, 19 May 2026 06:00 PM IST

बरेली के कैंट इलाके में एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसने छह माह पहले प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है


Girl Dies Six Months After Love Marriage Body Found Hanging in Bareilly

कोमल का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक चनेटी गांव निवासी 18 वर्षीय कोमल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति अमित पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कोमल ने करीब छह माह पहले बिहार निवासी अमित से प्रेम विवाह किया था। वह बरेली कॉलेज में पढ़ाई करती थी, जहां दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम प्रसंग के बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार में किराए के मकान में रह रहे थे। मृतका के पिता प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से अमित दहेज की मांग को लेकर कोमल को परेशान करता था। 

यह भी पढ़ें- बरेली छात्रा हत्याकांड: गला दबाकर ली जान, आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस से बोला- मैंने क्या गलत किया

परिजनों का आरोप है कि कोमल का शव सोमवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *