महराजगंज। हर्रैया स्थित मैरिज हॉल में शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव के बाद आग लग गई। आग की लपटें उठती देख समारोह में शामिल लोगों में दहशत फैल गई। भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए मैरिज हॉल से बाहर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना पर हर्रैया (संसारीपुर) फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी सुभाष और उनकी टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी। कोई हताहत नहीं। संवाद
