बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय मंडलीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ रहा।
इसमें सात उपविषयों पर तीनों जनपदों के कुल 31 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक संवर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्या नजमा नज़ीर अब्बासी एवं जिला समन्वयक वागीश पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया। जूनियर संवर्ग में जानसी, रवि प्रकाश, रितिका, साक्षी, खुशी सोनकर, विजय कुमार, अनिकेत, मानस, साधना, अदिति दुबे, अजय एवं हर्षित पाण्डेय प्रथम स्थान पर रहे।
बिसरा रजा, मुस्कान, रितिका, तबरेज आलम, बृजेश एवं सूरज पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर संवर्ग में अजय कुमार, स्तुति त्रिपाठी, खुशी, शिवम एवं नुजहत जहां प्रथम तथा रूही एवं इशरत खातून द्वितीय स्थान पर रहीं। शिक्षक संवर्ग में अर्ध दे, सीमा वर्मा एवं आरती प्रजापति ने स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अयोध्या सिंह, पांडेय सिद्धार्थ रामप्रकाश एवं हरिओम सिंह पटेल शामिल रहे।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य नजमा, निर्णायक मंडल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहदिया खड़क बहादुरपुर शाही के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार पांडेय ने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान अंजू, नीलम गुप्ता, कुमकुम, हेमलता, सलमा, आरती कुमारी, नजराना बतूल, शिव शर्मा मौजूद रहे।
