सेमरियावां। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर जिले के रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। इससे जिले की 794 ग्राम पंचायतों में वीबी जी राम जी के तहत कराए जाने वाले कच्चे और पक्के विकास कार्य रुक गए हैं। रोजगार सेवकों का कहना है कि लंबित मांगें पूर्ण होने के बाद ही काम पर लौटेंगे।

जिले में 459 रोजगार सेवक कार्यरत हैं, जो अपनी लंबित मांगों की मंजूरी के लिए 21 से 30 नवंबर तक कार्य बहिष्कार पर हैं। ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और वीबी जी राम जी में श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने की मुख्य जिम्मेदारी रोजगार सेवकों पर होती है।

विकास कार्य बाधित होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है, वीबी जी राम जी के तहत काम करने वाले श्रमिकों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा होने लगा है। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि यदि सरकार द्वारा 30 नवंबर तक रोजगार सेवकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

0000

लखनऊ जाएंगे सभी रोजगार सेवक

जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने एलान किया कि मांगें न माने जाने पर जिले के सभी रोजगार सेवक तीन दिसंबर को लखनऊ कूच करेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके साथ ही वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। ब्लॉक अधिकारियों से दबाव रोजगार सेवक झुकने वाले हैं।

——-

रोजगार सेवकों के आंदोलन को ग्राम प्रधान प्रशासक संघ का समर्थन

सेमरियावां। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम प्रधान प्रशासक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मो. इनामुल्लाह कुरैशी ने रोजगार सेवकों के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि समय से मानदेय भुगतान और मानदेय वृद्धि जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। मनरेगा सहित ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं के संचालन में रोजगार सेवकों की अहम भूमिका है। रोजगार सेवकों के सहयोग के बिना गांव में विकास कार्य संभव नहीं हैं।

उन्होंने सेमरियावां ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत प्रशासकों से आंदोलन में सहयोग करने और आंदोलन जारी रहने तक मनरेगा एवं संबंधित योजनाओं का संचालन स्थगित रखने की अपील की, ताकि रोजगार सेवकों की मांगों को मजबूती मिल सके।



Source link

अभी अभी की खबरें