– स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का किया भौतिक सत्यापन, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

ढेबरुआ। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से गठित स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

टीम में शामिल डॉ. अमित सिंह और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, जननी सुरक्षा योजना, वैक्सीन भंडारण कक्ष, ड्रग स्टोर और ईटीसी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने सत्यापन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी, डॉ. प्रदीप वर्मा, फार्मासिस्ट राम सहाय वर्मा, मकसूदन, सौम्या जायसवाल और अमृता पांडेय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें