Big uproar in Chaubeypur One died after being hit by an uncontrolled car

पथराव में घायल पुलिसकर्मी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर शाहपुर पुल के समीप बुधवार शाम साढ़े सात बजे एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  वाराणसी-गोरखपुर  हाइवे पर चौबेपुर की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग सवार थे शाहपुर पुल के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।  बाइक सवार चालक को कार ने 500 मीटर दूर तक फंसा कर घसीटते हुए ले गई। मौके पर उसकी मौके पर  मौत हो गई।

Trending Videos

बाइक सवार दो अन्य घायल हो गए। पुलिस की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा कर पुलिस पर पथराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पथराव से कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए उन्हें अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय फोर्स के साथ पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना पर गौर करें तो मृतक कोदोपुर गांव चौबेपुर निवासी नाथू राजभर (45) अपने साथी शाहपुर गांव के आकाश राजभर तथा एक बनकट गांव निवासी नाम अज्ञात तीनों एक साथ मजदूरी का कार्य करके बाइक से चौबेपुर से अपने घर जा रहे थे।

तभी अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक अपनी कार छोड़कर फरार हो गया । ग्रामीणों ने एक्सयूवी कार को लाठी डंडे से पीट कर गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिवार जनों पत्नी उर्मिला देवी बेटे आकाश सहित लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ एससीपी सारनाथ डा अतुल अंजान त्रिपाठी ने पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद रात 9बजे जाम छुड़वाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *