{“_id”:”6704463e39f17d4d2503c869″,”slug”:”bike-collided-with-a-truck-parked-on-the-road-young-man-died-orai-news-c-224-1-ori1005-120702-2024-10-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की जान गईं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 08 Oct 2024 02:06 AM IST

Bike collided with a truck parked on the road, young man died

Trending Videos



एट। सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार घुस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक हेलमेट नहीं लगाए था।

Trending Videos

कोटरा थाना क्षेत्र के नुनसाई गांव निवासी अंशू (23) रविवार को उरई आया था। रात को वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह एट थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ओवरब्रिज के आगे गिरथान के पास पहुंचा कि तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में वह पीछे से घुस गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं, इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *