संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:32 AM IST
{“_id”:”6750a73d04cadf0aa10d7845″,”slug”:”bird-got-stuck-in-the-electric-wire-power-supply-stopped-for-hours-amethi-news-c-96-1-gon1004-130673-2024-12-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: बिजली के तार में फंसी चिड़िया, घंटों ठप रही आपूर्ति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:32 AM IST

अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में बुधवार को सुबह व शाम को बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह के समय मेदनमवई में बिजली तार में चिड़िया फंस जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते फाॅल्ट खोजने में काफी समय लग गया। वहीं, बुधवार की शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास 132 केवी पावर हाउस के पास जंपर कटने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब दो घंटे तक बिजली बाधित रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि फाॅल्ट दूर कर लिया गया है। (संवाद)