शुभ योग में धनतेरस पर बरेली के बाजार में धनवर्षा हुई। ऑटो मोबाइल्स, सराफा, बर्तन, कपड़े और इलेक्टॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदारी हुई। शनिवार को शहर के बड़ा बाजार, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, जिला अस्पताल रोड, जिला पंचायत रोड समेत अन्य प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार में आए कोलकाता के लक्ष्मी-गणेश ग्राहकों की पसंद रहे। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिला। कारोबारियों के मुताबिक शनिवार को 1290 करोड़ का कारोबार हुआ। छोटी दिवाली पर भी सराफा और ऑटो मोबाइल्स के बाजार में भी रौनक रहेगी। 




Trending Videos

boom in the market on Dhanteras in Bareilly

शोरूम पर आभूषण खरीदते ग्राहक
– फोटो : अमर उजाला


सराफा बाजार में बिके सोने-चांदी के सिक्के

धनतेरस पर सराफा कारोबार में मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। सुबह से ही आलमगिरीगंज, साहूकारा समेत शहर के अन्य प्रतिष्ठित दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहकों ने सोने-चांदी के सिक्के, जेवर, पायल, लक्ष्मी-गणेश, कछुआ, पूजा के बर्तन आदि सामान की खरीदारी की। सराफा कारोबारी सुबोध अग्रवाल ने बताया कि सोना व चांदी के बढ़ते दामों की वजह से इस बार हल्के वजन की ज्वैलरी की ज्यादा मांग रही। इसी हिसाब से माल को बनवाया गया था, इस बार पिछले वर्ष से अधिक कारोबार होने का अनुमान है।


boom in the market on Dhanteras in Bareilly

बाइक शोरूम पर बाइक देखते ग्राहक
– फोटो : अमर उजाला


ऑटो मोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी 

ऑटो मोबाइल सेक्टर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। अपने सपनों की कार लेने के लिए ग्राहक उत्साहित दिखे। इस बार सबसे ज्यादा डिलीवरी एक्सयूवी कारों की हुई है जिनकी कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच में है। कारोबारी अल्पित अग्रवाल के मुताबिक दिवाली तक करीब एक हजार कारों के बिकने का अनुमान है, जबकि धनतेरस पर 600 कारों की डिलीवरी लेकर अपने घर ले गए। एक एजेंसी के सेल्समैन अमित ने बताया कि छह एयर बैग वाली कारों को सुरक्षा के लिहाज से लोगों ने ज्यादा पसंद किया। दूसरी ओर बाइक शोरूम पर भीड़ रही।


boom in the market on Dhanteras in Bareilly

शोरूम पर वॉशिंग मशीन देखते ग्राहक
– फोटो : अमर उजाला


इलेक्ट्रानिक बाजार में खूब बिके टीवी, वॉशिंग मशीन 

धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी करी। कारोबारी हरीश अरोड़ा ने बताया कि 10 प्रतिशत जीएसटी कम होने के बाद ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। 34 इंच के टीवी की जगह 43 इंच के टीवी खूब बिके। वहीं नई टेक्नोलाॅजी की ऑटो मेटिक वॉशिंग मशीन भी खूब बिकी। इसी के साथ मोबाइल, फ्रिज आदि की मांग रही। दूसरी ओर धनतेरस पर ग्राहकों ने मिठाई की जमकर खरीदारी करी। कारोबारियों को इस बार पिछले साल से करीब 20 प्रतिशत अधिक कारोबार होने का अनुमान है।


boom in the market on Dhanteras in Bareilly

दुकान पर बर्तन खरीदते ग्राहक
– फोटो : अमर उजाला


ग्राहकों की कतार से खनक उठा बर्तन बाजार 

सोने-चांदी के साथ ग्राहकों ने बर्तन की भी खरीदारी की। ग्राहक बर्तन खरीदना शुभ मानते है। शहर में आलमगिरीगंज, कुतुबखाना, प्रेमनगर समेत अन्य जगह बर्तन का बाजार सजाया गया था। इस बार गैस स्टोव कुकर, नॉन स्टिक समेत अन्य सामान की खरीदारी की। दुकानदार बताते है कि पीतल, फूल के साथ अन्य धातु की खरीदारी की गई। इस बार बाजार में नॉन स्टीक की तमाम वैरायटी बाजार में आई हुई है जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। कारोबारी सुनील मनचंदा ने बताया कि इस पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ है।         




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें