संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST

loader

Bullies vandalized the shop due to enmity and beat up the operator



अमेठी सिटी। क्षेत्र के कटरा लालगंज में रंजिश में दबंगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान संचालक की पिटाई कर दी। दबंगों की गुंडई की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos

गौरीगंज थाना क्षेत्र के कटरा लालगंज वार्ड नबंर-24 निवासी ओम प्रकाश वर्मा रविवार को दुकान पर बैठे थे। इसी बीच कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते युवकों ने दुकान में तोड़फाेड़ शुरू कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दबंगों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दुकानदार की ओर से सिर्फ अभी मौखिक शिकायत की गई है। मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। जांच के बाद प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *