{“_id”:”6a33043d88998ef8e901774b”,”slug”:”car-occupant-abducts-teenage-girl-from-the-road-fir-registered-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-8367-2026-06-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: रास्ते से किशोरी को ले गया कार सवार, प्राथमिकी दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोंठ। एक व्यक्ति ने मोंठ कोतवाली में शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 17 जून को मोंठ बाजार गई थी। वापस लौटते समय मोंठ के रेलवे ओवरब्रिज के पास से कार सवार जालौन के ग्राम कुरतला निवासी छोटे राजा उर्फ राहुल परिहार रास्ते से ही उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना डाॅयल 112 पर भी दी गई थी। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली मोंठ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि किशोरी की शीघ्र बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। संवाद
